हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुवाद समूह की रिपोर्ट के अनुसार, ये व्यापक विरोध प्रदर्शन विलमर्सडॉर्फ़र स्ट्रैसे मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू हुआ, और बड़ी संख्या में आज़ादी पसंद लोग इस स्थान पर एकत्रित हुए, फिर शहर के केंद्र की ओर मार्च किया, जहाँ उन्होंने फ़लस्तीन के झंडे हवा में लहराए और फ़लस्तीन के समर्थन में नारे लगाए।
इस मार्च में शामिल लोगों ने "ग़ज़ा में ख़ूनख़्वार सियोनी शासन द्वारा जारी नरसंहार को समाप्त करो", "नागरिकों की सुरक्षा", "मानवीय गरिमा की रक्षा" और "बच्चों की हत्या तुरंत रोको" जैसे विषयों पर बैनर पकड़ रखे थे।
भीड़ ने "फ़लस्तीन आज़ाद हो" जैसे नारे भी लगाए और इसराइली शासन पर जानबूझकर हत्या करने और बच्चों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। कुछ नारों में जर्मनी की चांसलर फ़्रीडरिख़ मेर्ज़ का भी ज़िक्र किया गया और संघर्ष पर उनके रुख़ की आलोचना की गई।
बर्लिन में यह हज़ारों की संख्या में निकला यह मार्च, यूरोप के विभिन्न शहरों में हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों की एक कड़ी का हिस्सा है, और पूरे यूरोप में ग़ज़ा में जारी संघर्ष और नरसंहार के ख़िलाफ़ जनता की असहमति बढ़ती जा रही है।
आपकी टिप्पणी